गंगा घाटों पर सुरक्षा का सख्त पहरा: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पैदल गश्त, 58 नावें सीज़

WhatsApp Channel Join Now
दशाश्वमेध से अस्सी घाट तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वाराणसी में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर के प्रमुख घाट क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दशाश्वमेध घाट, गोदौलिया, नमो घाट और अस्सी घाट क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान अवैध अतिक्रमण कर आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

गंगा घाटों पर सुरक्षा का सख्त पहरा: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पैदल गश्त, 58 नावें सीज़

पुलिस आयुक्त ने कहा कि वाराणसी के घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा कमिश्नरेट पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट क्षेत्रों में सतत पैदल गश्त, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

गंगा घाटों पर सुरक्षा का सख्त पहरा: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पैदल गश्त, 58 नावें सीज़

गंगा की स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने गंगा नदी की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि गंगा केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि भारतीय आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि घाटों और गंगा नदी क्षेत्र में नशीले पदार्थों का सेवन तथा अपशिष्ट फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गंगा घाटों पर सुरक्षा का सख्त पहरा: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पैदल गश्त, 58 नावें सीज़

घाटों पर स्टंटबाजी और लापरवाही पर सख्ती

पुलिस आयुक्त ने घाट क्षेत्रों में स्टंट और खतरनाक कर्तबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गंगा में जल विहार करने वाले सभी लोगों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। नाविकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए भी चेतावनी दी गई।

गंगा घाटों पर सुरक्षा का सख्त पहरा: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पैदल गश्त, 58 नावें सीज़

श्रद्धालुओं को डूबने जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों को लगातार सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जल पुलिस द्वारा चलाए गए सघन जांच अभियान में 31 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 58 नावों को सीज़ किया गया।

गंगा घाटों पर सुरक्षा का सख्त पहरा: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पैदल गश्त, 58 नावें सीज़

ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चला विशेष अभियान

शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत विशेष कार्रवाई भी की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 22 वाहनों को सीज़ किया गया। वहीं 529 वाहनों के चालान कर कुल 10 लाख 62 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, अनुशासित आवागमन और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

गंगा घाटों पर सुरक्षा का सख्त पहरा: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पैदल गश्त, 58 नावें सीज़

 वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण और पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

Share this story