PPS से IPS बने वाराणसी के तीन पूर्व पुलिस अफसर, संभाल चुके हैं काशी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 30 वरिष्ठ अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) हुई। इसमें वाराणसी में अपनी सेवा दे चुके तीन पीपीएस अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नत कर दिया गया है। वाराणसी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके तीन चर्चित अधिकारियों पूर्व एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह, पूर्व एसपी क्राइम ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद और पूर्व एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी को आईपीएस बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। तीनों अधिकारियों की पदोन्नति पर पुलिस महकमे के साथ-साथ वाराणसी में भी खुशी का माहौल है।

वाराणसी में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

a
आईपीएस बने मार्तंड प्रकाश सिंह ने वाराणसी में एसपी ग्रामीण के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की थीं।

a

इसी प्रकार ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने एसपी क्राइम के रूप में कार्य करते हुए कई चर्चित मामलों के खुलासे और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी पहचान एक कुशल और परिणाम देने वाले पुलिस अधिकारी के रूप में रही है।

a

वहीं विकास चंद्र त्रिपाठी ने एसपी सिटी के रूप में वाराणसी की कानून-व्यवस्था, त्योहारों और वीआईपी कार्यक्रमों के दौरान प्रभावी पुलिस व्यवस्था संभाली थी। उनके कार्यकाल को भी पुलिस महकमे में काफी सराहा गया था।

पुलिस महकमे में खुशी की लहर
डीपीसी के बाद आईपीएस कैडर में पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से वाराणसी में सेवाएं दे चुके तीन अधिकारियों के आईपीएस बनने पर उनके साथ कार्य कर चुके पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। माना जा रहा है कि लंबे प्रशासनिक अनुभव के साथ अब ये अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा में और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएंगे।

Share this story