सारनाथ में दिनदहाड़े महिला की चेन लूटनेवाला उचक्का गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने दस मई को महिला माधुरी पाठक से चेन स्नैचिंग करनेवाले उचक्के उमेश कुमार चक्रवाल को गुरूवार को नवापुरा से गिरफ्तार कर लिया। उमेश सारनाथ थाना क्षेत्र के ही नवापुरा का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से महिला की लूटी गई सोने की चेन बरामद कर लिया है। 

chor

एसीपी कैंट अतुल अंजान त्रिपाठी ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दस मई को सुबह प्रशांत पाठक की माता माधुरी पाठक टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार उचक्के ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोका और उनकी दस ग्राम सोने की चेन नोचकर भाग निकला। इस मामले में प्रशांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ में उमेश चक्रवाल ने बताया कि वह बेरोजगार है और काम की तलाश में भटक रहा था। उसकी नई शादी हुई है।

परिवार के खर्च के लिए मुश्किलें हो रही थी। वह बेनीपुर स्थित हनुमान मंदिर अक्सर जाता था और सुबह महिलाओं को टहलते देखता था। इसके बाद उसने महिलाओं  की चेन लूटने की योजना बनाई। दस मई को वह इसी दौरान उसने महिला को चेन नोचकर भाग निकला था। पुलिस ने सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह, एसआई दुर्गेश सिंह, शैलेंद्र ओझा, हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव, दीपक सिंह व कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह रहे।

Share this story