पीएम के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह, तपती दोपहरी भी नहीं रोक पाई राह, देखिये तस्वीरें
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम बरेका में जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तपती दोपहरी में भी महिलाओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का क्रम जारी रहा। पीएम जन आक्रोश महिला सम्मेलन में आधी आबादी से रूबरू होंगे। वहीं काशी की प्रबुद्ध महिलाओं से भी संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री मंगलवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे बरेका में बनाए गए हेलिपैड पहुंचे। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच प्रधानमंत्री का काफिला सीधे कारखाना परिसर में दाखिल हुआ, जहां उन्होंने कुछ समय रुककर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला बड़े का गेस्ट हाउस की ओर रवाना हुआ, जहां उन्होंने कुछ समय विश्राम किया। गेस्ट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई थी और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।
विश्राम के बाद प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर के सामने बनाए गए विशाल पंडाल में महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं का कार्यक्रम होने के नाते सुरक्षा की कमान भी महिला आईपीएम अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को देखते हुए शहर में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
देखिये तस्वीरें ....



















