योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

WhatsApp Channel Join Now

दीपों से सजे घाटों ने काशी को पहनाया रोशनी का कंठहार

2100 मेक इन इंडिया ड्रोन से आसमान में उभरीं शिव, गंगा और काशी की आकृतियां

ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी उभरीं

चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने मोहा मन

वाराणसी, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देव दीपावली पर काशी ने अपनी सदियों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा और आधुनिक तकनीक के मेल से दुनिया को संस्कृति और नवाचार का संदेश दिया। गंगा के घाटों पर दीपों की अविरल श्रृंखला ने काशी को रोशनी का कंठहार पहना दिया, वहीं आसमान में ड्रोन शो, ऐतिहासिक इमारतों पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और गंगा पार ग्रीन आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता को नया आयाम दिया। पहली बार आयोजित ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं।

123

एक ओर गंगा तट पर लाखों दीप सनातन परंपरा और आस्था का संदेश दे रहे थे, तो दूसरी ओर आधुनिक तकनीक के जरिए काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नए रूप में प्रस्तुत किया गया। दीपों की रोशनी, संगीत और तकनीक के इस संगम ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए देव दीपावली को यादगार बना दिया।

123

2100 मेक इन इंडिया ड्रोन से आसमान में उभरी काशी की विरासत

देव दीपावली पर गंगा पार का रेतीला क्षेत्र पहली बार 2100 मेक इन इंडिया ड्रोन से आयोजित भव्य प्रदर्शन का साक्षी बना। करीब 10 मिनट चले इस शो में थ्री-डी एनिमेशन तकनीक के माध्यम से ड्रोन ने आसमान में 15 अलग-अलग आकृतियां बनाईं। रोशनी के बिंदुओं को आपस में जोड़कर विभिन्न आकृतियां और संरचनाएं तैयार की गईं। हिंदी में वॉयस ओवर के जरिए दर्शकों को इन दृश्यों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बताया गया। आसमान में भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण के दृश्य साकार हुए। इसके साथ ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की आकृतियां भी उभरीं। संगीत और रोशनी के तालमेल ने काशी की आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए जीवंत कर दिया।

123

25 मिनट के 'काशी-कथा' शो में दिखी सनातन संस्कृति की गौरवगाथा

चेत सिंह घाट पर करीब 25 मिनट का 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो आयोजित किया गया। 'काशी-कथा' नाम की इस प्रस्तुति में ऑडियो-वीडियो माध्यम से काशी की धार्मिक यात्रा, सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। गंगा तट पर स्थित ऐतिहासिक इमारतों पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए इन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु और पर्यटक अभिभूत हुए।
शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ शुरू हुई प्रस्तुति में एनामॉर्फिक एलईडी दृश्य, संगीत और कथावाचन का भी समावेश रहा। इसके बाद भगवान गणेश की कथा, शिव-पार्वती विवाह, देव दीपावली की पौराणिक मान्यता और मां गंगा की महिमा को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से दिखाया गया। भगवान श्रीहरि विष्णु के चक्र और पुष्करिणी कुंड से जुड़े प्रसंगों के साथ गंगा की स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। शो के अंतिम चरण में करीब आठ मिनट के लेजर प्रदर्शन ने ऐतिहासिक इमारतों और गंगा तट को रोशनी के अद्भुत संसार में बदल दिया।

123

शिव भजनों पर ग्रीन आतिशबाजी ने बांधा समां

ललिता घाट के सामने गंगा पार रेतीले क्षेत्र में शिव भजनों की धुन पर ग्रीन आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। आयोजकों के अनुसार, इसमें भारत में पहली बार आठ इंच के विशेष आतिशबाजी शेल्स का इस्तेमाल हुआ। करीब 10 मिनट चले इस शो में रंग बदलती आकृतियों और आकर्षक पैटर्न ने दर्शकों का ध्यान खींचा। 'हर-हर महादेव शंभू', 'डमरू बजाया भोलेनाथ ने', 'शिव तांडव स्तोत्रम्', 'मेरा भोला है भंडारी' और 'महाकाल' जैसे भजनों की धुन पर नौ से दस संगीत ट्रैकों के साथ आतिशबाजी की गई। आसमान में उभरती रंग-बिरंगी आकृतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

123

रोशनी से निखरी मंदिरों और घाटों की सुंदरता

योगी सरकार की पहल पर ड्रोन, लेजर, संगीत और ग्रीन आतिशबाजी के साथ काशी की पारंपरिक सजावट को भी विशेष रूप दिया गया। मंदिरों और घाटों पर फसाड लाइटिंग की गई, जबकि सड़कों के विद्युत खंभों पर तिरंगे रंगों की आकर्षक स्पाइरल झालरें लगाई गईं। इस तरह देव दीपावली पर काशी ने अपनी आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक तकनीक और भव्य प्रस्तुतियों के साथ दुनिया के सामने रखा।

123

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21992 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story