योगी सरकार देव दीपावली को दे रही भव्य स्वरूप, तकनीक और धर्म-संस्कृति का दिखेगा अद्भुत नज़ारा 

WhatsApp Channel Join Now

काशी में देव दीपावली पर गंगा पार आसमान में सजेगी आतिशबाजी और लेजर की सतरंगी छटा

रेत पर शिव भजनों की धुन के साथ 10 मिनट का ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा आकर्षण का केंद्र

श्री काशी विश्वनाथ धाम के सामने 10 मिनट तक दिखेगा ग्रीन आतिशबाजी का नजारा

वाराणसी,22 नवंबर। काशी की उत्तरवाहिनी मां गंगा के दोनों तट इस बार देव दीपावली पर अद्भुत रोशनी से जगमगाएंगे। एक ओर अर्धचंद्राकार घाट दीपों की माला पहनकर अलौकिक छटा बिखेरेंगे, तो दूसरी ओर गंगा पार रेती पर आसमान सतरंगी रोशनी से सराबोर होगा। यहां पर्यटकों को ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो, लेजर शो और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। भगवान शिव के भजनों की धुन पर होने वाली ग्रीन आतिशबाजी और आसमान में आकर्षक रंग-बिरंगे दृश्य देव दीपावली के उत्सव को और भव्य बनाएंगे।

123

शिव भजनों की धुन पर आसमान में बिखरेगी ग्रीन आतिशबाजी की सतरंगी छटा
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि गंगा पार रेती पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की तैयारियां चल रही हैं। करीब 10 मिनट तक चलने वाले इस शो में भगवान शिव से जुड़े  "हर-हर महादेव शंभू ,डमरू बजाया भोलेनाथ ने ,शिव तांडव स्तोत्रम्,मेरा भोला है भंडारी, और   महाकाल" जैसे भजनों के नौ से दस ट्रैक पर आतिशबाजी का आयोजन होगा। इस दौरान आसमान में कई आकर्षक आकार और रंग-बिरंगे पैटर्न दिखाई देंगे। 

123

श्री काशी विश्वनाथ धाम के सामने 10 मिनट तक दिखेगा ग्रीन आतिशबाजी का नजारा
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि  24 नवंबर को वाराणसी में आयोजित होने वाली देव दीपावली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने गंगा पार रेती पर रात 8:30 से 8:40 बजे तक 10 मिनट के ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का आयोजन प्रस्तावित है। लेज़र  शो में संगीत, लेजर और ग्रीन आतिशबाजी का समन्वय देखने को मिलेगा। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए घाटों पर 11 लाख दीप जलाने के साथ इस तरह के विशेष आकर्षण भी तैयार की  है।

123

आतिशबाजी के दौरान प्रदूषण रहित रंग बदलने वाली आकर्षक आकृतियां आसमान में दिखेंगी

ऐक्सिस कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट संजय प्रताप सिंह ने बताया कि देव दीपवाली के अवसर पर भारत में पहली बार 8 इंच के विशेष आतिशबाजी शेल्स का इस्तेमाल किया जाएगा ,आतिशबाजी के दौरान रंग बदलने वाली आकर्षक आकृतियां  आसमान में दिखाई देंगी। इस शो में इस्तेमाल होने वाले क्रैकर्स लगभग 8 इंच के शेल्स के माध्यम से आतिशबाजी के गोले लगभग 500 से 600 फीट की ऊंचाई तक पहुंचेंगे ,जमीन पर आतिशबाजी का फैलाव लगभग 1200 फीट चौड़ा होगा, आसमान में  जाने के बाद आतिशबाजी का विस्तार लगभग 1600 से 1800 फीट चौड़ा हो जाएगा। जिससे इनकी रोशनी दूर से भी दिखाई देगी। उनके अनुसार, ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स प्रदूषण रहित हैं।  आधुनिक तकनीक के माध्यम से तैयार यह आयोजन पारंपरिक आतिशबाजी से अलग अनुभव देने की तैयारी में है। माल्टा की आतिशबाजी से प्रेरित विशेष आकृतियां बनाई जाएंगी। इसमें आसमान में सुंदर ज्यामितीय डिजाइन,आकृतियां और कई रंगों में एक के बाद एक होने वाले शानदार धमाके देखने को मिलेंगे।

123
लेजर शो, संगीत और आतिशबाजी का संगम बनाएगा देव दीपावली को यादगार
पूर्णिमा की रात लेजर शो आसमान को जीवंत रंगों और आकर्षक पैटर्न से रोशन करेगा। शिव भजनों की धुन, लेजर की सतरंगी रोशनी और ग्रीन आतिशबाजी का एक साथ नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेगा। मां गंगा के जल में आतिशबाजी और रोशनी का प्रतिबिंब इस दृश्य की खूबसूरती को और बढ़ाएगा। गंगा के दोनों तटों से पर्यटक घाटों पर होने वाली गंगा आरती के साथ गंगा पार रेती पर आयोजित इस विशेष शो का भी आनंद ले सकेंगे।

123

देव दीपावली पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
योगी सरकार के प्रयासों से काशी की देव दीपावली को स्थानीय आयोजन से वैश्विक पहचान मिली है। हर वर्ष इसकी भव्यता और आकर्षण बढ़ने के साथ देश-विदेश से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भागीदारी भी बढ़ रही है। इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है। घाटों से लेकर प्रमुख सड़कों तक भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21930 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story