वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से अभी 9 मीटर नीचे हैं गंगा, घाटों पर बढ़ी निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी गंगा का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहा, जिससे तटीय क्षेत्रों पर प्रशासन की निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय जल आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को वाराणसी में गंगा का जलस्तर 61.52 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर से अधिक की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। हालांकि फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 9 मीटर नीचे है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी है। 

123

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन नजर बनाए हुए है। गंगा किनारे बसे इलाकों, घाटों और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यदि ऊपरी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहता है और जलस्तर इसी गति से बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

123

प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घाटों पर तैनात कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Share this story