वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर, फिर शुरू हुआ नौका संचालन, प्रशासन कर रहा निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा का जलस्तर एक दिन घटने के बाद स्थिर हो गया है। गुरुवार को जलस्तर 63.57 मीटर रिकार्ड किया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद गंगा में नौका संचालन फिर शुरू हो गया है। इससे नाविकों व सैलानियों में खुशी है। प्रशासन की ओर से गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। 

123

पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। इससे घाटों की सीढ़ियां डूब गईं। महाश्मशान पर शवदाह का स्थान बदलना पड़ा। वहीं घाटों का आपसी संपर्क भी टूट गया। आरती का स्थल भी परिवर्तित करना पड़ा। घाटों किनारे के दर्जनों मंदिरों में पानी भर गया। गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित थे। 

123

वाराणसी में गंगा फिलहाल चेतावनी बिंदु से लगभग सात मीटर नीचे बह रही हैं। ऐसे में घबराने जैसी स्थिति नहीं है। फिर भी सावधानी जरूरी है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। वहीं खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।

Share this story