जापान और सिंगापुर दौरे से यूपी के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी ,वाराणसी सहित पूर्वांचल को भी मिलेगा व्यापक लाभ

WhatsApp Channel Join Now

औद्योगिक हब बनाने तथा 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है सीएम - प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के तहत प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने तथा 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी के जापान दौरे के दौरान एमएसएमई क्षेत्र में तकनीक हस्तांतरण, कौशल विकास, संयुक्त उपक्रम ,सप्लाई चेन एकीकरण तथा ऑनलाइन बिक्री में सक्रिय साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए।

123

 लघु उद्योग भारती  के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह बताते है कि जापान के प्रमुख उद्योगपतियों ने कृषि मशीनरी, ऑटो एवं ऑटो कंपोनेंट्स, ऑटो आरएंडडी, सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पावर-टू-गैस, कंप्रेस्ड बायोगैस, ईएसडीएम, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की इच्छा व्यक्त की है, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के इस ऐतिहासिक विदेश दौरे से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा वाराणसी सहित पूर्वांचल क्षेत्र को भी व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

Share this story