गंगा आरती में गूंजी शिवमणि के ड्रम की धुन, काशी में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर आयोजित मां गंगा आरती के दौरान प्रसिद्ध वादक शिवमणि ने अपने ड्रम वादन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवमणि जी द्वारा मां गंगा के विधिपूर्वक पूजन से हुई। इसके बाद गंगा आरती के समय उन्होंने अपने ड्रम का वादन प्रारंभ किया। उनके सुर और ताल की लयबद्ध प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्ति और ऊर्जा से भर दिया। आरती के साथ उनके वादन ने माहौल को और अधिक दिव्य और आकर्षक बना दिया।

123

घाट पर मौजूद श्रद्धालु इस अनोखे अनुभव से भावविभोर नजर आए। “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार हुआ। संगीत और भक्ति के इस संगम ने उपस्थित लोगों को एक अलग ही अनुभूति प्रदान की।

123

इस अवसर ने यह भी दर्शाया कि काशी केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक अभिव्यक्तियों का भी महत्वपूर्ण स्थल है। शिवमणि के वादन ने गंगा आरती को एक नई ऊंचाई देते हुए इसे और भी यादगार बना दिया।

Share this story