वाराणसी से नेपाल सीमा तक दौड़ेगी ट्रेन, नेपालगंज रोड स्टेशन तक विस्तार की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वाराणसी से नेपाल सीमा के निकट स्थित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसके तहत वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार नेपालगंज रोड स्टेशन तक किए जाने का प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

वर्तमान में वाराणसी से नौतनवा तक पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। नौतनवा रेलवे स्टेशन से यात्री सड़क मार्ग के जरिए सोनौली सीमा पार कर नेपाल पहुंचते हैं। वहीं, वाराणसी से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा भी उपलब्ध है।

अब रेलवे वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (संख्या 15132) का विस्तार नेपालगंज रोड स्टेशन तक करने की तैयारी में है। इस संबंध में सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रेल मंत्री से मांग की थी, जिसके बाद प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। ट्रेन सेवा के विस्तार से पूर्वांचल के यात्रियों को नेपाल सीमा तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन, व्यापार और दोनों देशों के बीच आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share this story