17 जुलाई को होगी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक, उपसभापति समेत छह नए सदस्यों का होगा चुनाव

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों और उपसभापति पद के चुनाव के लिए 17 जुलाई को सदन की बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से छह सदस्यों का कार्यकाल 27 जून को समाप्त हो चुका है, जिसके बाद रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पहले यह चुनाव 15 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के तहत 17 जुलाई को सदन की बैठक में चुनाव किया जाएगा। इस दौरान उपसभापति पद के साथ छह कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन भी होगा।

जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हुआ है, उनमें भाजपा के उपसभापति नरसिंह दास के अलावा भाजपा पार्षद राजेश यादव चुल्लू, सुशील कुमार गुप्ता और हनुमान प्रसाद शामिल हैं। वहीं सपा के अमरदेव यादव और प्रमोद राय का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। इनकी जगह छह नए पार्षदों का चुनाव किया जाना है। 

शेष छह कार्यकारिणी सदस्यों में भाजपा के अशोक मोर्य, प्रवीण राय, मदनमोहन, माधुरी सिंह, सुशीला तथा सपा के राजकपूर चौधरी शामिल हैं। इनका कार्यकाल अगले वर्ष तक है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि संगठन की ओर से जिसे प्रत्याशी बनाया जाएगा, वही चुनाव लड़ेगा।

Share this story