ढोल-ताशों की थाप पर निकली लालबाग के राजा की विसर्जन यात्रा,  श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर दी विदाई 

123
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्र के 80 सदस्यीय ढोल-ताशा दल ने बांधा समां, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा ठठेरी बाजार

वाराणसी। चौक स्थित ठठेरी बाजार के शेरवाली कोठी (अग्रवाल भवन) में स्थापित प्रसिद्ध लालबाग के राजा (लालबाग के बादशाह) की छह फीट ऊंची प्रतिमूर्ति का पारंपरिक उल्लास और भव्यता के साथ विसर्जन किया गया। पांच दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर निकली विसर्जन शोभायात्रा में महाराष्ट्र की संस्कृति और काशी की धार्मिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। ढोल-ताशों की गूंज, पुष्पवर्षा और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विदाई दी।

123

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र से आया 80 सदस्यीय ढोल-ताशा दल रहा। दल के सदस्यों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की जोशीली थाप से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच श्रद्धालु उत्साह से झूमते नजर आए।

123

फूलों से सजे रथ पर निकले बप्पा
ऐतिहासिक चौक और ठठेरी बाजार की संकरी गलियों से जब फूलों से सजे भव्य रथ पर लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति निकली तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने बप्पा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने पुष्पवर्षा कर गणपति को विदाई दी।

123

इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से गूंजता रहा। भक्तों ने हाथ जोड़कर बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक ढोल-ताशा वादन और भक्ति गीतों ने शोभायात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

123

मुंबई के कारीगर ने तैयार की थी प्रतिमा
समिति के अनुसार, लालबाग के राजा की छह फीट ऊंची विशेष प्रतिमूर्ति मुंबई से तैयार होकर वाराणसी लाई गई थी। इसका निर्माण उस मूर्तिकार के कारीगर ने किया था, जो मुंबई में मुख्य लालबागचा राजा की प्रतिमा तैयार करते हैं। इसी वजह से प्रतिमूर्ति श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

 

123

पांच दिन तक हुए धार्मिक आयोजन
गणेशोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर 2026 को हुई थी। पांच दिनों तक चले उत्सव में प्रतिदिन महाआरती, भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से पूजन-अर्चन कर विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लिया। पांचवें दिन भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ उत्सव का समापन हुआ। बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी नजर आई। भक्तों ने अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना करते हुए गणपति को विदाई दी।

तस्वीरें ... 

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21110 Articles

Veerkeshwar Pathak Journalist Veerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story