भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ राजातालाब का ऐतिहासिक रथयात्रा मेला, कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रथ खींचकर निभाई परंपरा, हाथी पर सवार होकर पहुंचे भैरव तालाब

WhatsApp Channel Join Now

रानी बाजार किला परिसर से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, हर-हर महादेव और जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

भैरव तालाब और मोहनसराय मेले में झूले, सर्कस, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर रही भारी भीड़

सीसीटीवी कैमरों से की गई निगरानी, भारी पुलिस बल की रही तैनाती, चक्रमण करते रहे अधिकारी 


वाराणसी। राजातालाब के भैरव तालाब में गुरुवार को दो दिवसीय ऐतिहासिक रथयात्रा मेले का शुभारंभ पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रानी बाजार स्थित किला परिसर में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर मेले का शुभारंभ किया। रथयात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "जय जगन्नाथ" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

123

रथयात्रा रानी बाजार से प्रारंभ होकर राजातालाब, कचनार, बीरभानपुर और ओदार होते हुए भैरव तालाब स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। इस दौरान कुंवर अनंत नारायण सिंह पारंपरिक शाही अंदाज में हाथी पर सवार होकर घुड़सवारों, पीएसी और पुलिस बल के साथ यात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा यजमानों को दक्षिणा अर्पित कर परंपरा का निर्वहन किया।

123

मेले में वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों और युवाओं ने झूले, सर्कस, जादू के खेल, रंग-बिरंगे खिलौनों तथा विभिन्न प्रकार की मिठाइयों, नानखटाई और आम की दुकानों का आनंद लिया। पूरे दिन मेला परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार की देखरेख में वालंटियरों के साथ एडीसीपी नृपेंद्र सिंह, एसीपी राजातालाब बीर सिंह तथा गोमती जोन के विभिन्न थानों की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मेले की निगरानी के लिए परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। वहीं मोहनसराय चौराहे पर भी रथयात्रा मेले का आयोजन हुआ, जहां झूले, गुब्बारे, खिलौनों और अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी।

123

रथयात्रा से पूर्व किला परिसर स्थित दरबार में क्षेत्र के चुनिंदा लोगों ने कुंवर अनंत नारायण सिंह को पारंपरिक रूप से नजराना भेंट कर वर्षों पुरानी परंपरा निभाई। इस अवसर पर मेला सुरक्षा समिति अध्यक्ष राजकुमार राजभर, प्राचार्य पुरुषोत्तम सिंह, अनिल प्रताप सिंह, निलय सिंह, सुशील सिंह तोयज, प्रदीप सिंह, अखिलानंद, राजू, राजेंद्र पटेल, अनवर, शिवकुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कुंवर अनंत नारायण सिंह का स्वागत किया।

तस्वीरें .....

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story