महाराजा सुहेलदेव राजभर की स्मृति में बना भव्य द्वार, राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

वाराणसी। सारनाथ वार्ड के हवेलिया चौराहा के समीप महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में 8.74 लाख की लागत से भव्य द्वार का निर्माण कराया गया है। सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने इसका लोकार्पण किया। यह परियोजना उनके विधायक निधि वर्ष 2024-25 से पूरी की गई है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव 11वीं सदी में श्रावस्ती के महान राजा थे, जिन्होंने 1034 में बहराइच में महमूद गजनवी के भांजे गाज़ी सैयद सालार मसूद को युद्ध में बुरी तरह पराजित किया था। इस युद्ध में मसूद घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। उनकी वीरता का उल्लेख 17वीं सदी के फारसी ग्रंथ मिरात-ए-मसूदी और 14वीं सदी में अमीर खुसरो की किताब एजाज-ए-खुसरवी में मिलता है। उन्होंने कहा, "महापुरुषों का सम्मान योगी सरकार की पहचान है। योगी सरकार ने इतिहास को किताबों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जमीन पर उतारा है। महाराजा सुहेलदेव जैसे योद्धाओं ने विदेशी आक्रमणकारियों के सामने न झुककर देश और धर्म की रक्षा की।"
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार सभी महापुरुषों का सम्मान करती हैं और उनकी गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, दिलीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्य, पार्षद संजय जायसवाल, अशोक मौर्य, अभय पाण्डे, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, राजेंद्र मौर्य, मदन मोहन दूबे, मनोज जायसवाल, सोनू राजभर, भागू राजभर, विनोद राजभर, प्रकाश राजभर, तिलकधारी राजभर, मंगरू राजभर, दिलीप राजभर, रिंकू राजभर, गोपाल राजभर, जगदीश प्रधान, डॉ. मन्नू राजभर, दीपक पाण्डेय, वीरेंद्र राजभर, गुरु दयाल राजभर, रोशन राजभर, अवधेश राजभर, सच्चानू राजभर, राकेश राजभर सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।