बकरीद से पहले गुलजार हुई बेनियाबाग की बकरा मंडी, दूर-दूर से पहुंचे व्यापारी, उमड़ रहे खरीदार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बकरीद (ईद-उल-अजहा) 28 मई को मनाई जाएगी। त्योहार के नजदीक आते ही शहर की प्रमुख बेनियाबाग बकरा मंडी पूरी तरह सजकर तैयार हो गई है। मंडी में इन दिनों खरीदारों और व्यापारियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के जिलों और गांवों से व्यापारी विभिन्न नस्लों के बकरे लेकर वाराणसी पहुंच रहे हैं, जिससे मंडी की रौनक कई गुना बढ़ गई है।

 

बकरा मंडी में छोटे से लेकर बड़े और आकर्षक बकरों की खरीद-बिक्री तेज हो गई है। कहीं कम कीमत वाले छोटे बकरे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, तो कहीं भारी-भरकम और मोटे-ताजे बकरे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। खरीदार बकरों की सेहत, वजन, ऊंचाई और नस्ल को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। मंडी में मोलभाव का दौर भी लगातार चलता दिखाई दे रहा है।

123

त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंडी में हर तरफ चहल-पहल का माहौल है। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ बकरे खरीदने पहुंच रहे हैं। कई बकरों को रंग-बिरंगी सजावट और विशेष तरीके से तैयार किया गया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

123

व्यापारियों का कहना है कि जैसे-जैसे बकरीद का पर्व नजदीक आएगा, वैसे-वैसे मंडी में भीड़ और बढ़ेगी। उनका मानना है कि इस बार बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। वहीं प्रशासन की ओर से भी मंडी में इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और साफ-सफाई को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।


Share this story