बाबा बर्फानी के दर्शन को काशी से रवाना हुआ पहला जत्था, 26 वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी है श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा के साथ ही धर्मनगरी काशी से भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। रविवार को श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं और सेवादारों का पहला जत्था वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हावड़ा-अमृतसर मेल के जरिए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का स्मरण कर यात्रा की सफलता और सकुशल दर्शन की कामना की।

123

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी काशी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पहले अमृतसर पहुंचेंगे। इसके बाद जम्मू होते हुए पहलगाम पहुंचेंगे और वहां से कठिन पैदल मार्ग तय कर पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

123

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति पिछले 26 वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रियों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। समिति यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इस वर्ष भी लगभग 300 श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समिति ने अपने हाथों में ली है।

123

समिति के सेवादार दिलीप सिंह ‘बंटी’ ने बताया कि इस बार 80 से 90 सेवादारों का दल सेवा कार्यों के लिए रवाना हुआ है। इनमें 10 सदस्यीय दल उनके, विवेक श्रीवास्तव और कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में पंजाब जाएगा, जबकि करीब 70 सेवादार बेगमपुरा एक्सप्रेस से सीधे जम्मू पहुंचकर चंदनबाड़ी में सेवा शिविर संभालेंगे। वहां श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

123

उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल दर्शन कराना नहीं, बल्कि पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से भोजन, विश्राम, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई हैं।

123

समिति के इस सेवा अभियान को जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शांति लाल जैन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने यात्रा के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया है। वहीं श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए पान एवं मिठाई की व्यवस्था छक्कन दादा, राजेश चौरसिया तथा नंदनी परिवार की ओर से की जाएगी।

123

123

123

123

Share this story