बाबतपुर के होटल में मिली युवक-युवक की लाश, युवती का गला चाकू से रेता, फंदे से लटका मिला युवक

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल में सोमवार की रात युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। होटल के एक कमरे में युवती का शव गले पर चाकू से वार किए जाने की हालत में मिला, जबकि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, होटल के एंट्री रजिस्टर में युवक की पहचान जय विकास केसरी (20) पुत्र राज प्रकाश केसरी, निवासी भिखारीपुर, डीएलडब्ल्यू, थाना मंडुवाडीह और युवती की पहचान प्रिया केसरी (23) पुत्री नंदलाल केसरी, निवासी बसनी, थाना बड़ागांव के रूप में दर्ज मिली। दोनों के शव होटल के एक कमरे में पाए गए।

सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान और अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाना प्रभारी को मामले की गंभीरता से जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। परिजनों की मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला गया। अंदर युवती का शव गले पर चाकू से वार किए जाने के निशान के साथ मिला, जबकि युवक फंदे से लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे। युवक, युवती की बहन का देवर बताया गया है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BK Pathak
BK Pathak

21803 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story