भाजपा ने घोषित की वाराणसी जिला कार्यसमिति, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाए गए
प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद 21 पदाधिकारियों की सूची जारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी जिला संगठन की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने जिला कार्यसमिति की सूची जारी कर दी। इसमें आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री, एक जिला कोषाध्यक्ष और एक जिला कार्यालय मंत्री शामिल हैं। नई कार्यसमिति में संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए कुल 21 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
उषाराज मौर्या, पवन सिंह, संजय सिंह, अश्वनी पाण्डेय, विनय सिंह हिटलर, रामप्रकाश सिंह उर्फ विरू, अमित पटेल उर्फ रिंकू और संदीप सिंह उर्फ मिंट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय सिंह गौतम, संजय सोनकर और अजय दुबे को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला मंत्री के पद पर उदय नारायण पटेल, खुशबू सिंह, सुरेंद्र कुमार बिन्द, विजयराज यादव, रेखा चौहान, अरविन्द मिश्रा, अजय पटेल और बृजेश राजभर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जगदीश प्रसाद जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष और ओमप्रकाश प्रियदर्शी को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
भाजपा की ओर से जारी जिला कार्यसमिति की घोषणा को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम के सामने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और पार्टी की नीतियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।


