रामनगर में जर्जर मकान का छज्जा ढहा, नीचे खेल रहे तीन किशोर घायल 

WhatsApp Channel Join Now

दो किशोर मंडलीय चिकित्सालय व एक निजी अस्पताल में भर्ती 

वाराणसी। रामनगर में गुरूवार को मकान का छज्जा गिरने से तीन किशोर घायल हो गये। इन किशोरों में दो को कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय और एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि रामनगर के नई बस्ती निवासी आरिफ (15), फिरदौस (17) व एक अन्य किशोर जर्जर मकान के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा ढह गया और तीनों किशोर उसकी चपेट में आकर घायल हो गये। छज्जा गिरने की आवाज और घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें फिरदौस व आरिफ को मंडलीय अस्पताल में वह एक अन्य किशोर को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

Share this story