BHU छात्रा से छेड़खानी के आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, अस्सी नाले के पास हुई मुठभेड़ 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बीएचयू परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी ऑटो चालक का शुक्रवार को पुलिस से सामना हो गया। मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

123

आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले मैनुद्दीन के रूप में हुई है। वह वाराणसी में ऑटो चलाता था। जानकारी के अनुसार, मैनुद्दीन पर बीएचयू परिसर में एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।

पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लंका थाना क्षेत्र के अस्सी नाले के पास उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

123

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

इस संबंध में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

BK Pathak
BK Pathak

21803 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story