वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर के वाराही घाट (मीरघाट) पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक हर्षित चौधरी, पुत्र गणेश चौधरी, निवासी खुर्रमपुर (थाना राजघाट), गोरखपुर का निवासी था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

हर्षित अपने परिजनों के साथ वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आया था। सुबह करीब 8:30 बजे वह परिवार के साथ गंगा में स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी मौके पर पहुंचे और तत्काल एनडीआरएफ, जल पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास के बाद उसे गंगा से बाहर निकाला गया और तुरंत कबीर चौरा मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this story