वाराणसी-मुंबई और कोलकाता रूट पर दो माह तक चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगी सहूलियत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाराणसी से मुंबई और कोलकाता के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन अगले दो महीनों तक किया जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 05048 वाराणसी-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन 21 और 28 अप्रैल को चलेगी। वाराणसी से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन गाड़ी संख्या 01073 कोलकाता-वाराणसी स्पेशल के रूप में 6 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से दोपहर 12:15 बजे चलकर गुरुवार सुबह 11:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में स्पेशल ट्रेन 8 मई से 17 जुलाई तक (12 जून को छोड़कर) हर शुक्रवार-शनिवार को बनारस से सुबह 5.30 बजे चलकर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।

Share this story