वाराणसी से खोरधा तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिये रूट और शेड्यूल
May 19, 2026, 11:01 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
28 मई से इस ट्रेन की शुरुआत होगी, जो हर गुरुवार को चलाई जाएगी। ट्रेन का संचालन 18 जून तक किया जाएगा। वापसी में खोरधा रोड से यह ट्रेन 30 मई से 20 जून तक हर शनिवार को चलाई जाएगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन नंबर 05064 गोमतीनगर से शाम 6.55 बजे चलकर गोंडा, बस्ती होते हुए दूसरे दिन रात 12.15 बजे पहुंचेगी। यहां से देवरिया,म ऊ, औड़िहार के रास्ते सुबह 7.20 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी।

