शादी का झांसा देकर स्टूडियो संचालक व सिपाही ने किया दुष्कर्म, दो युवतियों ने दर्ज कराई रपट

sadi jhansa
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की दो अलग- अलग घटनाओं में पीड़िताओं ने शादी और गाने की रिकार्डिंग कराने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। इन दोनों मामलो में एक आरोपित सिपाही है और उसकी तैनाती अयोध्या में है। जबकि दूसरा स्टूडियो संचालक बताया जा रहा है। 

पहली घटना बिहार की युवती के साथ हुई। आरोप है कि पांडेयपुर क्षेत्र के स्टूडियो संचालक सुनील यादव ने गाना रिकार्डिंग कराने के नाम पर बिहार की गायिका को झांसा देकर अपनी जाल में फंसाया। गायिका आई तो उसे शादी का प्रलोभन देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब गायिका गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। बिहार के कैमूर जिले के नुआंव क्षेत्र की गायिका ने बताया कि वह अक्सर स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के लिए जाती थी। सुनील यादव ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। इसके साथ ही गायिका का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुराचार करता रहा। इधर डेढ़ माह से वह गर्भवती है। अब सुनील हत्या कर लाश गायब कराने की धमकी दे रहा है। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने सुनील यादव पर मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरा मामला गाजीपुर के सादात की युवती से जुड़ा है। उसने अयोध्या में तैनात कथित सिपाही पर दुष्कर्म करने और उसके भाई पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गाजीपुर के बिरनो के मनिहारी निवासी विनय यादव सिपाही है। युवती के अनुसार उसकी शादी पहले से सादात के एक युवक से हुई है। ससुराल में विवाद के कारण उसकी विदाई नहीं हो रही थी। इस बीच फेसबुक से जरिए सिपाही से उसका परिचय हुआ। मैसेंजर पर ही बातचीत में युवती ने अपने बारे में बताया। सिपाही ने बीते साल पांच अप्रैल को मैसेंजर पर उसे कॉल किया। कहाकि तुम कैंट स्टेशन आओ। वही तुम्हें देखना चाहते हैं। युवती आई तो उसे दो हजार रूपये दिये और शादी का प्रस्ताव दिया। 12 दिन बाद ही उसे लेकर वैष्णो देवी मंदिर और लखनऊ गया। दोनों जगह पर होटल बुककर साथ रहा। उसकी मर्जी के खिलाफ दुराचार किया। इस बीच अयोध्या के एक होटल में दोनों दस दिन साथ रहे। फिर समय-समय पर उसे बुलाकर होटलों में उसके साथ ठहरता रहा। अब वह भी गर्भवती हो गई तो उसे वह और उसके भाई धमकी दे रहे हैं।
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story