CJP के समर्थन में काशी विद्यापीठ के छात्रों का प्रदर्शन, जमकर काटा बवाल, गेट और बाउंड्रीवाल पर चढ़कर की नारेबाजी, हलकान रही पुलिस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को काशी विद्यापीठ के छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर बवाल काटा। छात्रों का समूह गेट और बाउंड्रीवाल पर चढ़ गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस हलकान रही। 

123

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने पहले ही प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसको लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट रही। सुबह से ही परिसर में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी। एडीसीपी वैभव बांगड़ के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस के साथ ही एक कंपनी पीएसी को तैनात किया गया था। पुलिस ने विश्वविद्यालय का गेट बंद करा दिया था, ताकि परिसर के बाहर यातायात अथवा कानून व्यवस्था को चुनौती न पैदा होने पाए। 

123

छात्रों का समूह गेट और बाउंड्रीवाल के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें समझाकर नीचे उतारा। एडीसीपी ने कहा कि छात्रों को निर्देशित किया गया कि धरना-प्रदर्शन विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ही करें, उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

123

समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष आयुष यादव ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ छात्र लगातार भूख हड़ताल और आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस गूंगी-बहरी सरकार को कुछ सुनाई नहीं देता है। सरकार को यह संदेश देने के लिए देश के कोने-कोने में युवा आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक शिक्षामंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

123

123

123

123

123

Share this story