अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर जलभराव से मिलेगी मुक्ति, 14.89 करोड़ से बिछेगी स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन, 4.5 किलोमीटर लंबी परियोजना का निर्माण 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वाराणसी-अदलपुरा-चुनार मार्ग पर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से 14.89 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 4.5 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का कार्य प्रगति पर है। विभाग का दावा है कि निर्माण पूरा होने के बाद बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अखरी-भिखारीपुर मार्ग के आसपास तेजी से शहरी आबादी का विस्तार हो रहा है, लेकिन इसके अनुरूप जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है और आवागमन प्रभावित होता है। इसी समस्या को देखते हुए स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी।

123

अर्णव चक्रवात में फिर बिगड़े थे हालात
अधिशासी अभियंता ने बताया कि हाल ही में अर्णव चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश के दौरान मार्ग पर दोबारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तत्काल राहत के लिए नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। दोनों विभागों की ओर से लगातार पंपिंग कराकर सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई गई, जिससे आवागमन बहाल करने में मदद मिली।

सड़क पर पानी बहाने वालों पर भी नजर
विभागीय अधिकारी के अनुसार मार्ग के दोनों ओर रहने वाले कुछ स्थानीय लोग अपने भवनों के बेसमेंट और खाली प्लॉटों में जमा पानी भी सड़क पर बहा रहे हैं। इससे जलभराव की समस्या और गंभीर हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है।

123

गड्ढों की मरम्मत में जुटी क्यूआरटी
बारिश और जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की है। टीम प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण कर रही है और गड्ढों की मरम्मत का काम करा रही है। विभाग का कहना है कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के साथ सड़क की स्थिति सुधारने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

BK Pathak
BK Pathak

21607 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story