वाराणसी जंक्शन पर 40 हजार का चोरी का मोबाइल बरामद, हरियाणा का आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कैंट जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को वाराणसी जंक्शन पर चेकिंग के दौरान चोरी के मोबाइल फोन के साथ हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बरामद इनफिनिक्स कंपनी के मोबाइल की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज जोन एन. कोलंची और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण तथा कैंट जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।

प्लेटफार्म नंबर एक के पास मिला संदिग्ध
मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक के काशी साइड स्थित सिग्नल ऑफिस की ओर जाते समय पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी में उसने अपना नाम गंगानाथ (43) पुत्र योगी रामनाथ निवासी खेड़ी जालव, तहसील नारनौंद, जिला हिसार, हरियाणा बताया। उसके पास से ग्रे रंग का एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन और कवर में रखे 500 रुपये मिले। मोबाइल में सिम कार्ड नहीं लगा था। जांच में उसका आईएमईआई नंबर कैंट जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 344/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाया गया।

बरामदगी के बाद बढ़ाई गई धारा
पुलिस ने मोबाइल फोन को विधिवत सील कर कब्जे में ले लिया। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। कार्रवाई में कैंट जीआरपी के उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह, हेमंत कुमार, कांस्टेबल सुरजेश यादव और दीपक यादव के साथ सीआईबी वाराणसी के सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार तथा आरपीएफ के हेड कांस्टेबल प्रमोद राय शामिल रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21450 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story