वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी मतगणना में सपा के आशुतोष सिन्हा आगे, 2900 मतों की बढ़त, बीजेपी के केदारनाथ दूसरे स्थान पर, सपाजनों ने मतगणना प्रक्रिया पर उठाए सवाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर विधान परिषद की स्नातक खंड सीट के लिए मतगणना जारी है। दो राउंड की गिनती पूरी होने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा करीब 2900 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। सुबह बंडलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू कराई गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीसरे राउंड की गिनती चल रही थी। सपा प्रत्याशी की बढ़त से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं, मतगणना के अगले राउंड के परिणामों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

आशुतोष सिन्हा को प्रथम चरण की गिनती में 5232 मत मिले। वहीं भाजपा के केदारनाथ सिंह को 3733 मत ही प्राप्त हुए। जबकी दूसरे चरण में भी आशुतोष सिन्हा की बढ़त बरकरार रही। उन्हें 5186 और केदारनाथ को 3734 वोट मिले। तीसरे चरण की काउंटिंग जारी है। मतगणना की प्रक्रिया मंगलवार की सुबह शुरू हुई। देर रात तक शिक्षक एमएलसी के परिणामों की घोषणा की गई। इसमें सपा के लालबिहारी यादव ने जीत हासिल की। भाजपा के प्रमोद मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे। 

इससे पहले बुधवार सुबह सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने मतगणना पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि दो राउंड की गिनती के बावजूद घोषणा नहीं की गई और न ही परिणाम को डिस्प्ले किया गया। उन्होंने निर्वाचन आयोग से संज्ञान लेने की मांग की स्नातक एमएलसी की मतगणना में सपा की बढ़त से समर्थकों में उत्साह है।

BK Pathak
BK Pathak

21455 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story