CEC के खिलाफ सपा का आंदोलन, विधानसभावार चलाएंगे अभियान, 8 अक्टूबर को पदयात्रा

123
WhatsApp Channel Join Now

चार अक्टूबर से आठों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क, छह अक्टूबर को दिल्ली में विपक्षी दलों के साथ चुनाव आयोग तक मार्च

वाराणसी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। पार्टी चार अक्टूबर से वाराणसी की आठों विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान मतदाताओं से संवाद कर उनकी राय और समर्थन जुटाया जाएगा। साथ ही आठ अक्टूबर को प्रस्तावित पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान किया जाएगा। यह जानकारी सपा के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’ ने संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से SIR को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, मतदाता सूची में बदलाव और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन ने आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दो से आठ अक्टूबर तक विभिन्न स्तरों पर विरोध-प्रदर्शन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

123

आठों विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा अभियान
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चार अक्टूबर से सपा कार्यकर्ता वाराणसी की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के बीच जाएंगे। मतदाताओं से SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अभियान के दौरान लोगों से समर्थन जुटाने के साथ आठ अक्टूबर को होने वाली पदयात्रा में शामिल होने की अपील की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से आम मतदाताओं के अधिकार प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। भाजपा पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर संघर्ष करेंगे।

छह अक्टूबर को दिल्ली में मार्च
सपा सांसद ने बताया कि छह अक्टूबर को नई दिल्ली में विपक्षी दलों के सांसद महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करने के बाद संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के घटक दल शामिल होंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि फार्म-6 में बिना पर्याप्त सूचना के बदलाव किया गया और विरोध के बाद निर्णय वापस लिया गया। उन्होंने इसे चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा
वाराणसी में आठ अक्टूबर को शास्त्री घाट से पदयात्रा शुरू होगी। कार्यकर्ता डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जाएगी। पार्टी ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के नामांकन कार्यक्रम को देखते हुए आठ अक्टूबर की तारीख तय की है।

BK Pathak
BK Pathak

21208 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story