अक्टूबर से फिर शुरू होगी स्पाइसजेट की फ्लाइट, विंटर शेड्यूल में पांच उड़ानें

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की विमान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। 18 अक्टूबर विमान सेवाओं की शुरुआत होगी। विंटर शेड्यूल में एयरलाइन की ओर से इस रूट पर पांच उड़ानें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वाराणसी और मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पहले वाराणसी से स्पाइसजेट की दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए विमान सेवाएं संचालित होती थीं। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते विमानन क्षेत्र में ईंधन और परिचालन लागत बढ़ने के कारण विमानन कंपनियों की उड़ानें प्रभावित हुई थीं। यात्रियों की संख्या में कमी और बढ़ती लागत के चलते विमानन कंपनी की ओर से वाराणसी से मुंबई की सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता के अनुसार, अक्टूबर से स्पाइसजेट की सेवा फिर शुरू होगी। उड़ानों का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

 

25 जून से बंद थी सेवा
स्पाइसजेट की अंतिम उड़ान 25 जून को हुई थी। अंतिम उड़ान संख्या 505 थी और उसमें 213 यात्री सवार थे। उस दिन मुंबई के लिए आवागमन मिलाकर कुल 428 यात्रियों ने सफर किया था।

Share this story