दालमंडी में व्यापारियों से मिलने जा रहीं सपा नेत्री पूजा यादव गिरफ्तार, कई नेता नजरबंद, गरमाई सियासत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के तहत चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई के बीच शनिवार को सियासी हलचल तेज हो गई। सपा नेत्री पूजा यादव को व्यापारियों से मिलने पहुंचने पर पुलिस ने रोककर गिरफ्तार कर लिया। पूजा यादव ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश का हवाला देते हुए प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात की बात कही, लेकिन चौक पुलिस सख्ती दिखाते हुए उन्हें थाने ले गई। 

112

पुलिस के घेरे में सपा नेता
दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण को लेकर चल रही ध्वस्तीकरण का विरोध कर रहे व्यापारियों से मुलाकात के लिए सपा ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे की घोषणा की थी। इससे पहले ही पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कई सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया। सपा नेता सत्य प्रकाश सोनकर, अमन यादव, हरीश मिश्रा समेत अन्य को उनके आवास पर ही रोक दिया गया, जबकि अन्य नेताओं के घरों पर भी पुलिस तैनात रही।

112

दालमंडी की सुरक्षा बढ़ी
प्रशासन का कहना है कि दालमंडी क्षेत्र संवेदनशील है और ध्वस्तीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की भीड़ या राजनीतिक गतिविधि से हालात बिगड़ सकते हैं। इसी कारण बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर कड़ी निगरानी की जा रही है।

123

Share this story