93 करोड़ की लागत से सिगरा में बनेगा स्मार्ट स्टेडियम, कई खेलों को मिलेगा बढ़ावा, पीएम ने दी सौगात

sigra stadium
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को करखियांव विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें वाराणसी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 99.72 करोड़ की परियोजनाओं की काशीवासियों को सौगात दी। 

sigra stadium

इन परियोजनाओं में 93.02 करोड़ की लागत से सिगरा स्टेडियम को और स्मार्ट बनाने की तैयारी है। जिसका प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया है। इस परियोजना के अंतर्गत 1.5 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में मल्टीलेवल-मल्टीस्पोर्ट्स इंडोर काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। जिसमें बैडमिंटन, स्क्वैश, पूल बिलियर्ड्स, बास्केट बॉल कोर्ट, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स, रेसलिंग, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग आदि खेलों के अभ्यास तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा सकेगा।

sigra stadium

स्विमिंग पुल के साथ ऑडिटोरियम की भी सुविधा

इसके अतिरिक्त इस मल्टीलेवल-मल्टीस्पोर्ट्स इंडोर काम्प्लेक्स में एक ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल तथा एक वार्म-अप पूल साथ ही दर्शकों हेतु 2000 क्षमता की दर्शक दीर्घा का भी निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम में जिम, कैफे, लाउंज आदि का भी निर्माण कराया गया है तथा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बैंक्वेट हॉल, स्पोर्ट्स लाइब्रेरी आदि की भी सुविधा होगी।

sigra stadium

पूरे मल्टीलेवल मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूर्णतः स्टील स्ट्रक्चर के साथ डेक स्लैब सिस्टम, मॉड्यूलर इन्सूलेटेड वॉल फ्रेम आदि जैसे अत्याधुनिक तकनीकी के माध्यम से किया गया है। परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की भी स्थापना की गई है तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के आशय से टॉयलेट फ्लशिंग एवं वाटर इरीगेशन सिस्टम में ट्रीटेड वॉटर का प्रयोग किया जाना संभव होगा।

sigra stadium

नए स्टेडियम काम्पलैक्स को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में बनाया गया है। साथ ही इसमें दिव्यांगों के लिए लिफ्ट एवं रैम्प की भी व्यवस्था होगी। जिससे भविष्य में यहाँ पैरा स्पोर्ट्स के यह अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव होगा।
 

Aniket Seth
Aniket Seth

4952 Articles

Share this story