सिगरा पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा पकड़ा, उड़ीसा से खेप ले आ रहे थे तस्कर 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत सिगरा थाने की टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से लाई गई अवैध गांजा की खेप बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया।

123

मामला 7 अप्रैल  का है, जब सिगरा पुलिस को अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। बरामद गांजा को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई और दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

123

एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत नशीली वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी और तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े तस्करी गिरोह का खुलासा हो सकता है।

Share this story