क्लाइमेट चेंज के कारण इस बार कम आ रहे साइबेरियन बर्ड्स, 4 हजार किमी के सफर में बीच रास्ते में कई तोड़ दे रहे दम

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। पूरी दुनिया से लोग घूमने आते रहते हैं। ठंड में काशी के घाटों पर गर्म चाय और सुबह-सुबह ठंडे पानी में डुबकी लगाना लेकिन, क्या आप जानते हैं, काशी में सिर्फ इंसान ही नहीं, एक खास किस्म के पक्षी भी आते हैं। ये पक्षी विदेशी मेहमान हैं जो हजारों किलोमीटर से हर साल भारत आते हैं। काशी में हर साल ये सफेद पक्षी नवंबर के अंत से फरवरी के बीच गंगा के किनारे नजर आते हैं।

ये पक्षी रूस के साइबेरिया इलाके से आते हैं। इन्हें साइबेरियन पक्षी कहते हैं। ये ऐसी पक्षी हैं जो हवा में उड़ते हैं और पानी में भी तैरते हैं। सफेद रंग के इन पक्षियों की चोंच और पैर नारंगी रंग के होते हैं। साइबेरिया बहुत ही ठंडी जगह है जहां नवंबर से लेकर मार्च तक तापमान जीरो से बहुत -50, -60 डिग्री नीचे चला जाता है। इस तापमान में इन पक्षियों का जिंदा रह पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसीलिए ये पक्षी हजारों किलोमीटर की दूरी करके भारत आते हैं।

siberian birds

साइबेरिया पक्षी क्लाइमेट चेंज की वजह से हुए कम 

बीएचयू की प्रोफेसर चंदना हलधर ने बताया कि इस बार साइबेरियन पक्षी काफी देर और कम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका वजह है पूरे देश में क्लाइमेट चेंज इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि तमाम ऐसी जगह हैं, जहां पर समय से पहले बर्फबारी हो रही है, जो इनके रास्तों को रुकावट पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि साइबेरिया से चलते वक्त जब इनके रास्तों में बाढ़ और तूफान जैसे हालात मिल रहे हैं तो उनके लिए समस्या हो जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से कुछ पक्षियां मर जाते हैं जो आ रहे हैं उसकी संख्या कम है। 

siberian birds

अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए आते हैं भारत

बीएचयू के वैज्ञानिक ने बताया कि साइबेरियन पक्षियों की सैकड़ों ऐसी प्रजातियां हैं जो हर साल अपना घर छोड़कर दुनियाभर में पनाह पाती हैं। भारत आने के लिए ये पक्षी 4000 किलोमीटर से भी ज्यादा लम्बा सफर उड़कर पूरा करते हैं। ये पक्षी अफगानिस्तान और पाकिस्तान को पार करते हुए भारत आते हैं। इतना लम्बा सफ़र ये 10,20 के समूह में नहीं बल्की हजारों के ग्रुप में उड़ते हुए पूरा करते हैं। भारत में भी इनका एक लैंडिंग स्थान है। ये पक्षी सबसे पहले महाराष्ट्र के बारामती पहुंचते हैं। यानी अगर सफर में कोई पक्षी बाकियों से अलग भी हो गया तो उसे पता है कि उसके साथी उसे बारामती में स्थित 'बिग बर्ड सेंचुअरी' में मिलेंगे। यहां इकठ्ठा होकर ये पक्षी भारत के कोने-कोने में जाते हैं और पूरी ठंड यहीं बिताते हैं।

siberian birds

तय रास्ते से सफर करते हैं प्रवासी पक्षी, ब्रेड-नमकीन न खिलाएं

बीएचयू की प्रोफेसर चंदना हलधर ने कहा कि सात समुंदर पार से परिंदे जिस रास्ते से आते हैं, उसी को जाने के लिए चुनते हैं। ठहरने का स्थान पहले ही तय होता है, जहां वो हर साल रुकते हैं। गंगा स्वच्छ हुई हैं। लिहाजा, प्रवासी पक्षियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सैलानी कई बार पक्षियों को ब्रेड या नमकीन खिलाते हैं, जो उनके लिए हानिकारक होते हैं।

siberian birds

इन बातों का रखना होगा ख्याल

प्रोफेसर हलधर ने बताया कि दरअसल, प्रवासी पक्षियों का मुख्य भोजन मछली होती है। मगर, मैदानी इलाकों में वे मनुष्य के नजदीक आती है तो उन्हें ब्रेड या नमकीन दिया जाता है। उसका सेवन करने से उन्हें डायरिया होता है और उससे वे ज्यादा दिन जीवित नहीं रह पाते हैं। पक्षियों पर शोध करने वाली हलधर ने बताया कि उनके साथ अठखेलिया करनी चाहिए, मगर उन्हें कुछ खिलाने से बचना चाहिए।

बनारस में करते हैं चातुर्मास

वाराणसी में चार महीने तक रहने के दौरान मेहमान परिंदे गंगा की लहरों और घाटों पर आकर्षण का केंद्र रहते हैं। पर्यटक दाना भी डालते हैं। पक्षी प्रजनन कर गंगा पार रेत पर अपने अंडे को सुरक्षित रखते हैं। मार्च में अपने बच्चों के साथ स्वदेश वापस जाते हैं।

siberian birds

पक्षियों को नुकसान पहुंचाने वाले जाएंगे जेल

प्रभागीय वन अधिकारी प्रवीण खरे ने बताया कि पक्षियों को इन नुकसान से बचाने के लिए विभाग ने टीम का गठन किया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई भी इन पक्षियों को नुकसान पहुंचाएगा तो वन विभाग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। प्रवासी पक्षियों की संख्या अभी और बढ़ेगी। दिसबंर के अंतिम सप्ताह से जनवरी की शुरुआत में पक्षियों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

Share this story