काशी में बनेगा श्री सिद्धिविनायक मंदिर, वैशाख पूर्णिमा पर होगा शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर अब काशी में भी भव्य मंदिर बनने जा रहा है। चौक के पास इस मंदिर के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। करीब पांच बिस्वा भूमि पर बनने वाले इस मंदिर की लागत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। 

मंदिर निर्माण के साथ-साथ यहां एक बहुउद्देश्यीय भवन भी विकसित किया जाएगा। इस भवन के पहले तल पर धर्मशाला बनाई जाएगी, जहां जरूरतमंदों को नि:शुल्क ठहरने की सुविधा मिलेगी। दूसरे तल पर विद्यालय और पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे, जबकि तीसरे तल पर करीब 60 कमरे बनाए जाएंगे। मंदिर का निर्माण श्रीकाशी महाराज सेवा समिति द्वारा कराया जाएगा, जिसमें ट्रस्ट और समाज के लोग सहयोग कर रहे हैं। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर इस मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।

समाज सेवा के उद्देश्य से इस परियोजना में स्थानीय लोगों का भी योगदान मिल रहा है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने समाज सेवा के लिए अपना घर दान कर दिया है, जिसे ट्रस्ट को सौंपा गया है। इसके अलावा यहां महाराष्ट्र दिवस भी मनाया जाएगा, जिससे सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से काशी में धार्मिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर एक नई पहचान बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this story