वाराणसी में बढ़ी श्री अन्न की खेती, 9 वर्ष में उत्पादन में 139 प्रतिशत की वृद्धि

WhatsApp Channel Join Now

- डबल इंजन सरकार ने फिर से थाली में सजाया श्री अन्न 

- पोषण से भरपूर सुपरफूड, किसानों का हो रहा आर्थिक पोषण 

- 2017-18 के मुकाबले वर्ष 2025-26 में श्री अन्न की खेती का क्षेत्रफल 29.35 प्रतिशत बढ़ा


वाराणसी। डबल इंजन सरकार ने प्रदेशवासियों की थाली में फिर से श्रीअन्न को सजाया है। सुपरफूड पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ यह किसानों के लिए आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों से लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ी है। वाराणसी में इसकी खेती का रकबा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2017-18 के मुकाबले वर्ष 2025-26 में खेती का क्षेत्रफल करीब 29.35 प्रतिशत तक बढ़ा है। वहीं श्री अन्न (रागी, बाजरा, कोदो, सावा) का उत्पादन लगभग 139.37 प्रतिशत बढ़ा। 

वाराणसी में भी श्री अन्न की खेती में काफी बढ़ोतरी हुई है। योगी सरकार के प्रयासों और किसानों की बढ़ती रुचि के कारण पिछले लगभग 9 वर्षों में मिलेट्स की खेती और उत्पादन दोनों में अच्छा इजाफा हुआ है। उपनिदेशक कृषि अमित जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2017-18 में वाराणसी में श्री अन्न का रकबा 9034 हेक्टेयर था, जबकि इसका उत्पादन 8838 मीट्रिक टन था। वहीं योगी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2025-26 में यह रकबा बढ़कर 11,686 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इसी अवधि में उत्पादन बढ़कर 21,156 मीट्रिक टन हो गया है।

किसानों को दिया गया बीज, निशुल्क मिनीकिट 
उन्होंने बताया कि श्री अन्न न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि कम पानी और कम लागत में भी इसकी खेती संभव है। यही कारण है कि बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों में भी किसान इसे सुरक्षित विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। सरकार अन्नदाताओं को श्री अन्न की पैदावार बढ़ाने के लिए मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम चलाकर प्रोत्साहित करती है। इसके अंतर्गत उन्हें वर्ष 2025 -26 में 53.46 कुंतल बीज़ और 1964 निशुल्क मिनीकिट दिया गया। 


वर्ष 2025 -2026 में मिनीकिट- बीज वितरण कुंतल में 
ज्वार -160 -4.8 कुंतल
बाजरा -546 -10.92 कुंतल
सावा -770 -23.1 कुंतल 
रागी (मडुवा) -488 -14.64 कुंतल

वर्ष 2017-18 में क्षेत्रफल और उत्पादन 
ज्वार

क्षेत्रफल -2839 हेक्टेयर 
उत्पादन -2.950 मीट्रिक टन 

बाज़रा
क्षेत्रफल -6195 हेक्टेयर 
उत्पादन -5.888 मीट्रिक टन

वर्ष 2025-26 में क्षेत्रफल और उत्पादन 

ज्वार 
क्षेत्रफल -5427 हेक्टेयर 
उत्पादन - 14.420 मीट्रिक टन 

बाज़रा
क्षेत्रफल -5971 हेक्टेयर 
उत्पादन -6.451 मीट्रिक टन

श्री अन्न (रागी ,कोदो, सावा)

क्षेत्रफल -288 हेक्टेयर 

उत्पादन -.285 मीट्रिक टन

Share this story