शिव की काशी में शक्ति की भक्ति, चहुंओर नवरात्र का उल्लास, देवी के दर्शन को पंडालों में उमड़ रही भक्तों की भीड़
Updated: Oct 18, 2026, 17:56 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। शिव की नगरी काशी इन दिनों शक्ति की भक्ति में सराबोर है। नवरात्र के उल्लास के बीच शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आकर्षक सजावट, भव्य प्रतिमाओं और भक्तिमय माहौल के बीच हर ओर मां के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से देर रात तक श्रद्धालु पंडालों में पहुंचकर मां के चरणों में शीश झुका रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आस्था, परंपरा और उत्सव के संगम ने काशी की गलियों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया है।
देखिये तस्वीरें ...



















