योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर योगाचार्या अंजना त्रिपाठी को शंकराचार्य ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर काशी लौटीं योगाचार्या अंजना त्रिपाठी को परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने सम्मानित किया। दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित योग शक्ति महोत्सव 2026 में उन्हें प्रतिष्ठित श्री बीकेएस अयंगर योगश्री अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया।

काशी पहुंचने के बाद अंजना त्रिपाठी ने शंकराचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने उन्हें अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर सम्मानित किया। योग के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए संतों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। योगाचार्या अंजना त्रिपाठी को इससे पहले योगरत्न, मिसेज योगिनी ऑफ इंडिया और स्वामी विवेकानंद योग आइकॉनिक अवॉर्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। वह काशी की योग परंपरा और भारतीय योग पद्धति को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अंजना त्रिपाठी ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी का आशीर्वाद मिलने से उनके आत्मविश्वास को नई सकारात्मक ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आशीर्वाद उन्हें भविष्य में योग के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि वैदिक परंपरा और भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का सदैव विशेष सम्मान रहा है। अपनी प्रतिभा और परिश्रम से विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाली महिलाओं का सम्मान करना सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में साध्वी पूर्णाम्बा दीदी, ब्रह्मचारी परमात्मानंद, स्वामी निधिरव्यानंद, उपेंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में संत और भक्त उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21422 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story