शहीद उद्यान पार्क का कायाकल्प, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर आकर्षक लाइटिंग तक की मिलेगी सुविधा

WhatsApp Channel Join Now

महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने के निर्देश

वाराणसी। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति परखी और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पार्क परिसर में विकसित की जा रही डिजिटल लाइब्रेरी, हरित क्षेत्र के विकास, आकर्षक लाइटिंग और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रस्तावित सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि शहीद उद्यान शहर का महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है। इसका विकास इस तरह किया जाना चाहिए, जिससे शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। पार्क में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित होने से विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे उन्हें पढ़ाई के लिए सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि पार्क के सौंदर्यीकरण, डिजिटल लाइब्रेरी और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यों में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने पार्क में पर्याप्त और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था करने, हरित क्षेत्र को सुव्यवस्थित रखने तथा नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने पर विशेष जोर दिया। महापौर और नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक पार्कों को आधुनिक तकनीक और बेहतर नागरिक सुविधाओं से जोड़ना है। शहीद उद्यान के कायाकल्प से बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा।

BK Pathak
BK Pathak

21630 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story