8.98 करोड़ से शहीद उद्यान का हो रहा कायाकल्प, दो माह में पूरा होगा काम, मेयर और नगर आयुक्त ने देखा निर्माण कार्य 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सिगरा स्थित शहीद उद्यान के व्यापक सौंदर्यीकरण और मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों को अगले दो माह के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

123

नगर निगम द्वारा 8.98 करोड़ रुपये की लागत से शहीद उद्यान का कायाकल्प कराया जा रहा है। परियोजना के तहत पार्क में आधुनिक झूले, आकर्षक फव्वारे, बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा मॉर्निंग वॉक के लिए सुव्यवस्थित पाथवे विकसित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

123

वहीं, सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत सिगरा फल मंडी क्षेत्र में तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम तक लगभग 610 मीटर लंबे मार्ग का विकास कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। 11.61 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क पर ड्रेनेज सिस्टम, फुटपाथ और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इस मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

123

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित अवधि में पूरी कर शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं की सौगात दी जाएगी।

123

123

123

123

123

Share this story