सेवा संकल्प यात्रा : सिर पर कलश रखकर निकलीं 51 महिलाएं, मैदागिन से निकली भव्य शोभायात्रा, पवित्र नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गुजरात के वडनगर से बाइक से काशी पहुंचे करीब 500 यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और राष्ट्र के नाम संबोधन किया। प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्त होने के बाद बाइक यात्रियों को बसों के माध्यम से मैदागिन पहुंचाया गया। यहां से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई।

123

51 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक निकली शोभायात्रा में 51 महिलाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाएं सिर पर कलश लेकर सबसे आगे चल रही थीं। इन कलशों में गुजरात समेत देश की विभिन्न पावन नदियों का जल रखा गया था। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।

123

बाइक यात्रियों के साथ मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी शोभायात्रा में शामिल हुए। सभी लोग एक साथ बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। इसके बाद मंदिर में करीब एक घंटे तक विशेष पूजन-अनुष्ठान किया गया। पावन नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

123

गोकुल धाम में भोजन, जगतपुर में जनसभा
काशी पहुंचे बाइक यात्रियों के लिए दोपहर 1:15 बजे से 2:30 बजे तक गोकुल धाम में भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से गोकुल धाम के सामने स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में जनसभा आयोजित की गई। जनसभा शाम 4:30 बजे तक चली।

गुजरात के वडनगर से बाइक से काशी पहुंचे यात्रियों के इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। शोभायात्रा और बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share this story