बीएचयू में छात्र संगठनों के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बढ़ी, सिंह द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात

WhatsApp Channel Join Now

एबीवीपी और आइसा के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी काशी समेत सात एसीपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शनिवार को प्रस्तावित छात्र संगठनों के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विश्वविद्यालय के सिंह द्वार समेत परिसर के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों को भी अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

123

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसीपी काशी स्वयं सिंह द्वार पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विश्वविद्यालय परिसर और सिंह द्वार के आसपास एसीपी स्तर के करीब सात अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों की निगरानी में पुलिसकर्मी लगातार परिसर में गश्त कर रहे हैं।

123

विश्वविद्यालय के मधुबन पार्क में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, दोपहर एक बजे आइसा का भी कार्यक्रम निर्धारित है। दोनों छात्र संगठनों के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

123

खुफिया इकाई भी सक्रिय
पुलिस बल की तैनाती के अलावा स्थानीय खुफिया इकाई को भी सक्रिय किया गया है। खुफिया टीम विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। छात्र संगठनों की गतिविधियों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास की स्थिति की जानकारी लगातार अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है।

123

विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी परिसर में लगातार चक्रमण कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए हैं।
123

सिंह द्वार पर विशेष सतर्कता
बीएचयू का प्रमुख प्रवेश मार्ग होने के कारण सिंह द्वार पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यहां पुलिस और पीएसी की तैनाती के साथ आने-जाने वाले लोगों और परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है।

123

पुलिस प्रशासन का कहना है कि छात्र संगठनों के कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस, पीएसी, विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मी और स्थानीय खुफिया इकाई आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सुरक्षा बलों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

123

Share this story