सावन का दूसरा सोमवार : बाबा विश्वनाथ के दर्शन को लगी तीन किलोमीटर लंबी कतार, देश भर से पहुंचे शिवभक्त, गूंजा हर-हर महादेव का उद्घोष

WhatsApp Channel Join Now

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, देशभर से पहुंचे भक्तों ने व्यवस्थाओं को सराहा

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर क्षेत्र, पुलिस अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

कंट्रोल रूम से मंदिर परिक्षेत्र की हो रही निगरानी, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का ले रहे जायजा 

वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए काशी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। रात से ही शिवभक्तों की कतार लग गई। काशीवासियों के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की कतार करीब तीन किलोमीटर तक पहुंच गई, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। शिवभक्त हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। दर्शन का क्रम देर रात तक जारी रहेगा। 

123

सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से भीड़ और प्रमुख स्थानों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मंदिर क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा ले रहे हैं।

123

हरियाणा के करनाल से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीड़ काफी है, लेकिन प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें सुगमता से बाबा विश्वनाथ का दर्शन हो गया। उन्होंने कहा कि काशी बेहद सुंदर है और यहां के मंदिरों के साथ गंगा घाट भी आकर्षण का केंद्र हैं। पहली बार काशी आने का अनुभव उनके लिए बेहद सुखद रहा।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story