वाराणसी में नये पार्किंग स्थल की तलाश तेज, नगर आयुक्त ने मैदागिन-बेनियाबाग-सारनाथ का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नए पार्किंग स्थलों के विकास को लेकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को मैदागिन, बेनियाबाग और सारनाथ सहित कई प्रमुख क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग की समस्या का समाधान और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाना रहा।

ं

श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में पार्किंग चिन्हांकन की योजना
निरीक्षण के दौरान मैदागिन और काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए नए पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन पर विशेष जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने टाउनहॉल परिसर के पास दोपहिया पार्किंग और पेडेस्ट्रियन इंप्रूवमेंट के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

ं

मैदागिन चौराहे के सौंदर्यीकरण और वेंडिंग जोन पर जोर
नगर आयुक्त ने मैदागिन चौराहे के सौंदर्यीकरण, समरूप डिजाइन के मॉडल वेंडिंग जोन और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी और नगर निगम को विस्तृत योजना बनाने को कहा।

ं

बेनियाबाग पार्क की व्यवस्था पर जताई नाराजगी
राजनारायण स्मारक पार्क (बेनियाबाग) के निरीक्षण के दौरान पार्क के रखरखाव और संचालन पर असंतोष जताते हुए कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी गई। साथ ही पार्क के सामने पर्यटन सुविधा केंद्र, गोल्फ कार्ट पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

ं

सारनाथ और आशापुर में बनेगा मॉडल फूड स्ट्रीट
सारनाथ और आशापुर क्षेत्रों में मॉडल वेंडिंग जोन और फूड स्ट्रीट विकसित करने की योजना पर भी काम शुरू करने के निर्देश दिए गए। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

ि

अधिकारियों के साथ किया गया संयुक्त निरीक्षण
इस निरीक्षण में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रस्ताव जल्द तैयार कर लागू किए जाएं, ताकि शहर की ट्रैफिक और पर्यटन व्यवस्था में ठोस सुधार हो सके।

Share this story