वाराणसी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 151 पौधे लगाए

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर वाराणसी में नगर निगम और विकास प्राधिकरण की ओर से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस वर्ष का विशेष अभियान “एक पेड़ मां के नाम” रहा, जिसके तहत नगर निगम द्वारा करसड़ा स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट परिसर में कुल 101 पौधे लगाए गए। इन पौधों में पीपल, पाकड़, बरगद और नीम जैसे छायादार व औषधीय पौधे शामिल थे।

vns

महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने स्वंय पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महापौर ने जानकारी दी कि इस वर्ष नगर निगम का लक्ष्य 20,000 पौधे ट्रीगार्ड के साथ लगाने का है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि वे एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें।

इसी क्रम में विकास प्राधिकरण ने पंडित दीनदयाल स्मृति पार्क में 50 पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य अंबरीश सिंह ‘भोला’, प्रभारी उद्यान अरविंद कुमार शर्मा, जोन 5 के अधिकारी गौरव कुमार प्रकाश व उद्यान विशेषज्ञों ने भाग लिया। चंपा, चितवन, सावनी, महोगनी जैसे प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

प्राधिकरण के कर्मचारी संघ ने भी सहभागिता निभाते हुए आम नागरिकों में पौधे वितरित किए और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनों की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया।

Share this story