सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को आएंगे वाराणसी, निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल
Nov 2, 2026, 09:30 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार तीन नवंबर को वाराणसी आएंगे। वह यहां पूर्व मंत्री राजेश यादव के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।
अखिलेश यादव मंगलवार सुबह 11:45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सीधे सीर गोवर्धन जाएंगे। वहां फौजी कोठी पहुंचकर सयुस के प्रदेश महासचिव अजय फौजी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद अखिलेश राजेंद्र विहार कॉलोनी में पूर्व मंत्री राजेश यादव के आवास जाएंगे।
अखिलेश पूर्व मंत्री के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। अखिलेश के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

