अंबेडकर झंडे को लेकर वाराणसी में बवाल: पथराव में ACP विदुष सक्सेना और एक दारोगा घायल, भारी पुलिस बल तैनात

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे को लेकर विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और पथराव में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

a

झंडे को लेकर शुरू हुआ विवाद, बढ़ा तनाव
नेहिया गांव में विवाद की शुरुआत अंबेडकर जयंती के दिन हुई, जब दलित समाज के लोगों ने बटुक भैरवनाथ मंदिर के गेट पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का झंडा लगा दिया। अगले दिन जब स्थानीय लोगों को भगवा झंडा हटाए जाने की जानकारी हुई तो माहौल तनावपूर्ण हो गया और विरोध शुरू हो गया।

a

झंडा हटाने और अफवाह से बढ़ा विवाद
पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोबारा भगवा झंडा लगवाया, लेकिन इसके बाद दूसरे पक्ष ने मंदिर गेट पर अंबेडकर झंडा लगाए जाने का विरोध किया। पुलिस ने झंडा हटाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी बीच अंबेडकर के पोस्टर जलाने की अफवाह फैल गई, जिससे विवाद और भड़क गया। पुलिस ने अफवाह की जांच के लिए टीम गठित की है।

a

प्रदर्शन के दौरान हुआ पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
शुक्रवार को दलित समाज के लोग फिर एकत्र हुए और झंडा दोबारा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।

कई थानों की फोर्स तैनात, अधिकारी मौके पर डटे
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चोलापुर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है।

a

गांव में तनाव बरकरार, पुलिस कर रही निगरानी
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है और अफवाहों पर नजर रखते हुए जांच जारी है।

देखें वीडियो, घटना के संबंध में क्या बोले डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार 

Share this story