वाराणसी में 27 को लगेगा रोजगार महाकुंभ, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी

WhatsApp Channel Join Now

योगी सरकार युवाओं को मुहैया करा रही राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर 

वेबसाइट rojgaarsangam.up.in  या हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं युवा 

किसान इंटर कॉलेज, मिर्जामुराद में लगेगा रोजगार मेला 

वाराणसी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार नवरात्र में नौकरी व रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आई है। योगी सरकार के निर्देशन में 27 मार्च को वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें करीब 50 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां योग्यता  के  आधार पर  8  हजार युवाओं को रोजगार देगी। रोजगार मेला किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद में होगा। 

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि  27 मार्च को वाराणसी में वृहद रोजगार महाकुंभ होगा। इसमें करीब 8 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मेले में 50 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। मिशन रोजगार के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट rojgaarsangam.up.in व हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अनेक कंपनियां लेंगी हिस्सा, विभिन्न पदों के लिए योग्यता व दस्तावेज़ 
सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले  में आईटी, ऑटोमोबाइल निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, पर्यटन, सेवा और सुरक्षा जैसी विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में हाईस्कूल / इंटर/ स्नातक/ परास्नातक/आई०टी०आई०/ डिप्लोमा/बी०बी०ए०/एम०बी०ए०/बीटेक आदि के उत्तीर्ण अभ्यर्थी निःशुल्क रूप से प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी को बायोडाटा, फोटो, आधार कार्ड आदि दस्तावेज लाना आवश्यक है।

Share this story