काशीवासियों को जल्द मिलेगी रोपवे की सौगात, हुक टेस्टिंग के बाद होगा ट्रायल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोपवे की हुक टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसके बाद महीने के अंत तक ट्रायल होने की उम्मीद है। करीब 148 गोंडोला को लोड रोप पर लादकर चलाया जाएगा। इसके बाद रोपवे को आम यात्रियों के लिए चालू किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजना के तहत एशिया का पहला अर्बन रोपवे प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसका पहला चरण रोपवे प्रोजेक्ट शहरी परिक्षेत्र में बनाया जा रहा है। यह करीब 3.8 किलोमीटर दूरी को कवर करेगा। इसमें कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया समेत पांच स्टेशन और 29 टावर बनाए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि परीक्षण सफल होने के बाद नियमित संचालन की दिशा में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रोपवे में यूरोपियन स्टैंडर्ड के रोपवे उपकरण लगाए गए हैं। रोपवे की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। विद्युत सप्लाई बाधित होने पर जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। जनरेटर नहीं चलने की स्थिति में भी आंतरिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है।

Share this story